CM देवेंद्र फडणवीस ने अपनाई Zero Tolerance की नीति!
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सीएम की कुर्सी संभालने के बाद से धड़ाधड़ फैसला ले रहे हैं। उनका यह अंदाज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तरह है। जो किसी भी अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहे हैं।
महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस ने भी ऐसा ही कुछ कमाल किया है जिसकी वजह से कुछ दिनों से उनकी हर तरफ चर्चा बनी हुई है।
![]() |
सीएम की Zero Tolerance की नीति! |
क्या है वह मामला:
महाराष्ट्र के बीड जिले के चर्चित सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड और रंगदारी मामले में फडणवीस ने अपनी ही सरकार के NCP (अजीत पवार गुट) कोटे से (खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण) मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी वाल्मीक कराड की गर्दन दबोच ली। वाल्मीक कराड ही वोह व्यक्ती है जिसपर सरपंच संतोष देशमुख की हत्या का आरोप है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के तेवरों के बाद वाल्मीक कराड सरेंडर करना ही पड़ा।
वाल्मीक कराड पर सीएम देवेंद्र ने क्या कहा:
वाल्मीक कराड के सरेंडर करने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज नहीं चलने देंगे। यहां कोई भी फिरौती नहीं मांग सकता। कोई हिंसा नहीं कर सकता, सिस्टम काम कर रहा है। इसका सबूत लोगों को मिलना चाहिए।
महाराष्ट्र सीएम ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि हम किसी अपराधी को छोड़ने वाले नहीं हम सभी आरोपियों को खोजकर निकालेंगे जब तक दोषियों को ढूंढकर फांसी नहीं दी जाती। तब-तक चुप नहीं बैठेंगे। गैंगस्टर का राज नहीं चलने देंगे।
वाल्मीक कराड के खिलाफ रंगदारी का मामला दर्ज किया गया। लेकिन क्या हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा? इस बारे में फडणवीस से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कौन सा मामला दर्ज किया जाएगा इसके बारे में पुलिस बताएगी। CID (सीआईडी) पूरी तरह से स्वतंत्र है। जांच कर रही है। उस पर किसी भी तरह का कोई दबाव नहीं। उधर वाल्मीक कराड ने पुलिस के सामने सरेंडर किया और इससे पहले एक ऑडियो टेप जारी किया। जिसमें अपने ऊपर लगे आरोपों का उसने खंडन किया।
Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis on Tuesday warned that 'gunda raj' will not be tolerated and nobody will be spared in the Beed sarpanch Santosh Deshmukh murder case.#Beed #SantoshDeshmukh #News pic.twitter.com/Lmcm3fKsC3
— Mid Day (@mid_day) December 31, 2024
वाल्मीक कराड क्या बताया:
कराड ने कहा कि संतोष देशमुख की हत्या के दोषियों को फांसी दी जानी चाहिए। विपक्ष कराड के बहाने (खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री) धनंजय मुंडे का इस्तीफा मांग रहा है। जब इस बारे में फडणवीस से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरे लिए देशमुख को न्याय दिलाना जरूरी है। राजनीति से कुछ हासिल नहीं होगा। कुछ लोग राजनीति करना चाहते हैं। उनकी भूमिका उनके लिए फायदेमंद है।
धनंजय मुंडे पर सीएम ने क्या भूमिका अपनाई:
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने साफ कर दिया की धनंजय मुंडे कैबिनेट में बने रहेंगे और उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी।
किस कारण हुई हत्या?
पुलिस ने बताया कि बीड जिले के मासा नामक गांव के सरपंच संतोष देशमुख का 9 दिसंबर 2024 को अपहरण करके हत्या कर दी गई थी। सरपंच की हत्या कथित तौर पर इसलिए की गई क्योंकि उन्होंने कुछ लोगों द्वारा बीड जिले में एक पवन ऊर्जा कंपनी से जबरन वसूली किए जाने की कोशिश का विरोध किया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने दिवंगत संतोष देशमुख के भाई से बात की और उनसे कहा कि उन्हें चिंता नहीं करनी चाहिए। सीएम ने कहा कि बीड हत्या मामले में शामिल सभी लोगों पर मुकदमा चलाया जाएगा। हम गुंडाराज बर्दाश्त नहीं करेंगे जो लोग कानून को अपने हाथ में लेने या निवासियों से जबरन वसूली करने की कोशिश करेंगे उन्हें सख्त परिणाम भुगतने होंगे।
पुलिस फिलहाल उन संदिग्धों की तलाश कर रही है जो फरार हैं। सीएम ने कहा कि हम किसी को नहीं छोड़ेंगे जिसने यह काम किया है उसे सजा मिलकर रहेगी। महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी और बीड जिले में सरपंच की हत्या से जुड़े जबरण वसूली मामले में वाल्मीक कराड ने पुणे में पुलिस के सामने सरेंडर किया और हत्या के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। जबकि कराड को जबरन वसूली मामले में वांछित आरोपी के रूप में नामजद किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि हत्याकांड मामले में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कारवाई की जाएगी। जो भी दोषी होगा उसे नहीं बक्शा जाएगा।