Dividend: बुधवार को 7 कंपनियों ने किए डिविडेंड पर एलान, क्या आपके पास है शेयर?
बुधवार को शेयर बाजार बंद थे हालांकि कंपनियों के द्वारा कारोबारी एलान लगातार जारी रहे। आज कई कंपनियों ने डिविडेंड से जुड़े एलान किए हैं। बुधवार 5 नवंबर को 4 कंपनियों ने डिविडेंड का एलान किया है। वहीं 3 कंपनियों ने बोर्ड बैठक की जानकारी दी है।जिसमें डिविडेंड के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।
![]() |
| क्या आपके पास है शेयर? |
आखिर कौनसे हैं वो शेयर्स जिनकी डिविडेंड अनाउंसमेंट (घोषणा) हो चुकी हैं। उन सभी शेयर्स की लिस्ट नीचे दी गई हैं:
1) Astralकंपनी ने बुधवार को अपने तिमाही नतीजे पेश किए हैं। नतीजों के साथ ही कंपनी ने 1.5 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड भी दिया है। अंतरिम डिविडेंड के भुगतान के लिए रिकॉर्ड डेट 11 नवंबर तय की गई है।
2) SAREGAMA India
कंपनी ने भी आज तिमाही नतीजों के साथ डिविडेंड का एलान किया है। कंपनी अपने निवेशकों को 4.5 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने जा रही है। डिविडेंड के भुगतान के लिए कंपनी ने 11 नवंबर को रिकॉर्ड डेट तय की है।
3) Career Point Edutech
कंपनी ने आज शेयर बाजार को भेजी जानकारी में कहा है कि उसके बोर्ड की बैठक 12 नवंबर 2025 को होने जा रही है। कंपनी इस दिन अपने नतीजे पेश करेगी। वहीं बोर्ड डिविडेंड का एलान कर सकता है।
4) Elite con International Ltd
कंपनी ने बुधवार को अपने तिमाही नतीजों का एलान किया है। कंपनी ने इसके साथ ही अपने निवेशकों को 0.05 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का एलान किया है। डिविडेंड के भुगतान के लिए 12 नवंबर 2025 की रिकॉर्ड डेट तय की गई है।
5) Man Infraconstruction
कंपनी ने बुधवार को जानकारी दी है कि उसके बोर्ड की बैठक 12 नवंबर को होने जा रही है। बोर्ड इस बैठक में नतीजों को मंजूरी देगा साथ ही अंतरिम डिविडेंड के प्रस्ताव पर विचार करेगा।
6) D-Link (India) Limited
कंपनी की बुधवार को हुई बोर्ड बैठक में नतीजों का एलान किया गया है। इसके साथ ही बोर्ड ने 6 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का भी एलान किया। डिविडेंड के भुगतान के लिए कंपनी ने 14 नवंबर को रिकॉर्ड डेट तय की है।
7) East India Drums & Barrels Manufacturing Limited
कंपनी ने बुधवार को जानकारी दी है कि उसके बोर्ड की बैठक 12 नवंबर को होने जा रही है। जिसमें नतीजे पेश किए जाएंगे। इसके साथ ही अंतरिम डिविडेंड पर भी विचार किया जाएगा और उसपर एलान हो सकता है।
(डिस्क्लेमर: हमारी वेबसाइट का लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी प्रदान करना है। इसके अलावा कोई दूसरा तीसरा अभिप्राय नहीं है।निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या सर्टिफाइड एक्सपर्ट से राय जरूर लें।)

