भारतीय जनता पार्टी के इस दाव से इंडिया गठबंधन और कांग्रेस खेमे में पसरा मातम!
किसी पिछड़ी जाति के नेता को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर भारतीय जनता पार्टी इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका दे सकती है। पिछड़ी जातियों को अपनी ओर आकर्षित करने में जुट गई है भाजपा!
![]() |
राहुल खेमे में खलबली! |
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से बड़ा संकेत देने की कोशिश में जुट गई है:
भारतीय जनता पार्टी इस बार किसी SC या ST वर्ग से किसी नेता को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष बना सकती है।
यदि ST या SC वर्ग से किसी नेता को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया तो इस दाव के कई बड़े मायेने निकल सकते हैं जिससे भाजपा का शीश नेतृत्व राहुल गांधी के जातिवादी राजनीति पर बड़ा प्रहार करने की ओर अग्रसर है।
कांग्रेस का झूठ फ़ैलाने का इतिहास है... पहले भी कांग्रेस ने मोदी जी के बयान को तोड़-मरोड़कर झूठ फैलाया, लोकसभा में मेरी वीडियो को भी AI से एडिट कर झूठ फैलाया और आज भी अंबेडकर जी पर मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर देशभर में झूठी जानकारी फैला रही है।
— Office of Amit Shah (@AmitShahOffice) December 18, 2024
भाजपा और जनसंघ तो हमेशा से अंबेडकर…
कब तक होगी नए अध्यक्ष की नियुक्ति:
सूत्रों के अनुसार 26 जनवरी से पहले कभी भी भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष पद पर चुनाव कर सकती है।
15 से 20 जनवरी के बीच अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की संभावना सबसे प्रबल है।
कौन हो सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष:
भारतीय जनता पार्टी हमेशा अपनी चौकाने वाली राजनीति के लिए जानी जाती है। उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह है तीरथ सिंह रावत को लाना हो या फिर उन्हें भी हटाकर पुष्कर सिंह धामी को लाना हो। हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर को हटाकर नायब सिंह सैनी को लाना हो। भारतीय जनता पार्टी कभी भी कुछ भी फैसला ले सकती है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व नुकसान और फायदे इसका सटीक आकलन करने के बाद ही फैसला लेता है।
इंडिया गठबंधन और कांग्रेस को बड़ा झटका देने के मूड में भाजपा शीर्ष नेतृत्व:
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इस बार इंडिया गठबंधन और कांग्रेस से सीधा द्वंद करने का मन बना लिया है। भारतीय जनता पार्टी अक्सर इंडिया गठबंधन और कांग्रेस को ज्यादा सीरियस नहीं लेती लेकिन इस बार के लोकसभा चुनाव ने भारतीय जनता पार्टी को समझदार बना दिया है।
भारतीय जनता पार्टी को अब ये बात समझ आ चुकी है। यदि प्रमुख पक्षी दल कोई अभियान चला रहा हो तो उसका डटकर मुकाबला करना पड़ेगा अन्यथा इसके परिणाम उचित नहीं होंगे और हार की संभावना बढ़ सकती है। इसका ताजा उदाहरण है लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे
लोकसभा चुनाव हुए 6 महीने से अधिक का समय बीत चुका है। लेकिन अब तक भारतीय जनता पार्टी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव नहीं कराया और अब अटकलो का बाजार गर्म है कि जल्द ही भारतीय जनता पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर सकती है हालांकि जगत प्रकाश नड्डा का कार्यकाल लोकसभा चुनाव से पहले ही समाप्त हो गया था लेकिन उनका कार्यकाल लोकसभा चुनाव तक बढ़ा दिया गया था।
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में उनकी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री पद पर नियुक्ति हो गई है। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद यह तो तय है कि जगत प्रकाश नड्डा अब जल्द ही भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे ताकि नए अध्यक्ष का चुनाव हो सके।