![]() |
नाना करेंगे कांग्रेस को आऊट? |
दिल्ली में हो रही बैठक से कांग्रेस ने यह निर्णय लिया है कि वह अपने 8 राज्यों के प्रदेशअध्यक्षों को बदलने जा रही है।
लेकिन क्या इन 8 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों की सूची में महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले का भी नाम है.? यह सवाल इसलिए उठ रहा है कि नाना पटोले पूर्व भाजपाई है।
नाना पटोले के नेतृत्व मे महाराष्ट्र मे हाल ही मे हुए विधानसभा उपचुनाव मे चिंचवड की सीट काँग्रेस बुरी तरीके से हार गयी!
पिछले साल महाराष्ट्र में हुए सत्ता परिवर्तन को देखते हुए कांग्रेस बैचेन है। कांग्रेस को लगता है जिस तरह भाजपा ने शिवसेना के कद्दावर नेता एकनाथ शिंदे और शिवसेना के 40 विधायक और 12 लोकसभा सांसदों को तोड़कर अपने तरफ मिला लिया।
कौन है नाना पटोले?
नाना पटोले वर्तमान में महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष है।
नाना पटोले उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास आघाडी सरकार में विधानसभा अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यभार संभाल चुके हैं।
नाना पटोले 2019 के लोकसभा चुनाव में अपने पूर्व राजनीतिक गुरु नितिन गडकरी के खिलाफ चुनाव लड़े थे। लेकिन नाना पटोले अपना चुनाव हार गए।
आखिर क्यों हटने जा रहे हैं नाना पटोले:
जबसे नाना पटोले महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बने है तभी से महाराष्ट्र कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है पार्टी में आंतरिक कलह उजागर हो गया है।
पार्टी में अंदरूनी गुटबाजी चरम पर है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब शिवसेना के बाद अगला नंबर कांग्रेस होगा।
कुछ दिन पहले ही कांग्रेस नेता आशीष देशमुख ने कांग्रेस आलाकमान से गुहार लगाई कि जल्द से जल्द नाना पटोले को प्रदेश अध्यक्ष के पद से मुक्त किया जाए और उनकी जगह नए अध्यक्ष को मौका दिया जाए।
उनका कहना है की, वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अपना काम ठीक से नहीं कर रहे है। पार्टी में गुटबाजी को हवा दे रहे हैं,
इसी कारण सत्यजीत तांबे ने पार्टी को अलविदा कह दिया, जिसके कारण पार्टी चुनाव हार गई।
नाना पटोले के खिलाफ महाराष्ट्र कांग्रेस के 21 नेताओं ने महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चिन्निथाला से मुलाकात कर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाने की मांग की।
नाना पटोले को हटाने की एक और वजह है, उनका और बालासाहेब थोरात का रिश्ता जो की ज्यादा ठीक नहीं चलता है। इन दोनो में अक्सर मनमुटाव रहता है।
कुछ लोगो का मानना है की कांग्रेस ऐसी बेवकूफी नहीं करेंगी क्योंकि नाना पटोले के पास करीब 15 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। यदि कांग्रेस "नाना" को आउट करेगी तो कही "नाना" कांग्रेस को आउट का ना कर दे। इसकी चर्चा भी होने लगी है।
देखते है, महाराष्ट्र में अगला राजनीतिक भूचाल कब तक आता है..!
वैभव राठोड,
संपादक (News Tak Bharat)