YSRCP में बगावत
2 राज्यसभा सांसदों ने दिया इस्तीफा
जगन मोहन रेड्डी के 15 में से 12 सांसद अब आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की पार्टी (TDP) के पाले में संकट में फसी पूर्व मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की पार्टी क्या होगा सियासी अंत या फिर होगा कोई चमत्कार?
![]() |
YSRCP के 12 MP देंगे इस्तीफा? |
जगन मोहन रेड्डी की पार्टी (YSRCP) 3 जून 2024 की रात तक Andhra Pradesh के सब कुछ थे। प्रचंड बहुमत वाला मुख्यमंत्री और संसद के उच्च सदन यानी कि राज्यसभा में एक बड़े दल के रूप में हैसियत लेकिन अब लगता है उनकी इस हैसियत पर जैसे ही YSRCP विधानसभा और लोकसभा चार जून को बुरी तरह हार
गई। वैसे ही उनके सियासत हैसियत पर अब चंद्रबाबू नायडू की पार्टी (TDP) का ग्रहण लग गया है और अब उनका पतन शीघ्र ही होने जा रहा है इसमें कोई दोहराए नहीं दिख रहा है।
दो सांसदों ने दिखाया बगावती तेवर दिया राज्यसभा से इस्तीफ़ा कौन है बगावती सांसद:
१) मोपिदेवी वेंकटरमण:
२) बीड़ा मस्तान राव:
माना जा रहा था कि इन 15 सांसदों के भरोसे ही जगनमोहन रेड्डी मान रहे थे। यदि बीजेपी यानी कि नरेंद्र मोदी की पार्टी को कभी भी YSRCP की जरूरत पड़ी तो जाकर मोदी का साथ देंगे और उनकी केंद्र में सत्ता बनाए रखने में एक कारगर विकल्प साबित होंगे। यदि चंद्रबाबू नायडू की पार्टी BJP का साथ छोड़ दे और सरकार बनने या बिगड़ने का कोई संकट बने तो वह एक संकट मोचन की भूमिका निभा सकते हैं और अपना सियासी रूतबा फिर से बना सकते हैं।
जगन मोहन रेड्डी के पास कितने हैं सांसद?
जगन मोहन रेड्डी की पार्टी YSRCP के पास 4 लोकसभा और 11 राज्यसभा के सांसद ऐसे मिलकर 15 सांसद थे लेकिन उनमें से दो सांसद अब NDA की तरफ झुकाव दिखा रहे हैं और 8 से 9 और सांसद लाइन में यानी की कतार में लगे हैं कभी भी ज्वाइन हो सकते है TDP या BJP में
(List of rajya sabha):
राज्यसभा सांसद | कार्यकाल |
---|---|
Y. V. Subba Reddy | 01 April 2024 |
Golla Babu Rao | 01 April 2024 |
Meda Raghunadha Reddy | 01 April 2024 |
V. Vijayasai Reddy | 21 June 2028 |
R. Krishnaiah | 21 June 2028 |
S. Niranjan Reddy | 21 June 2028 |
Mopidevi Venkataraman | सीट रिक्त सीट |
Beeda Mastan Rao | सीटरिक्त सीट |
(Loksabha Members):
- Peddireddy Venkata Midhun Reddy
- Gumma Thanuja Rani
- Y. S. Avinash Reddy
- Gurumoorthy Maddila
विधानसभा चुनाव से पहले लग रही थी BJP और YSRCP गठबंधन की अटकलें:
विधानसभा और लोकसभा 2024 आंध्र प्रदेश के चुनाव को देखते हुए दोनों ही पार्टी Jagan Mohan Reddy की (YSRCP) और Chandrababu Naidu की (TDP) दोनों ही भाजपा के साथ गठबंधन करने पर उतावली थी।
दोनों ही पार्टी चाहती थी कि भाजपा उनके साथ मिलकर विधानसभा और लोकसभा चुनाव मिलकर लड़े जगन मोहन रेड्डी भी यही चाहते थे लेकिन इन तीन मुद्दों को देखते हुए भाजपा आलाकमान ने जगन से दूर रहना बेहतर समझा:
- धर्मांतरण का मुद्दा
- ईसाई मिशनरी
- आंध्र प्रदेश के मंदिरों में ईसाइयों की घुसपैठ
इन सब मुद्दों को देखते हुए भाजपा की आईडियोलॉजी यानी की विचारधारा YSRCP से मेल नहीं खाती थी इस कारण से उनका गठबंधन होना लगभग असंभव हो गया था। जो भी हो लेकिन भाजपा ने जगन से गठबंधन न करके अपनी भलाई सुनिश्चित की और राज्य में एनडीए की सरकार बनाने में भारतीय जनता पार्टी को सफलता मिल ही गई।