अन्नामलाई ने DMK और Congress को लिया आड़े हाथ!
![]() |
अन्नामलाई का तहलका! |
क्या है घटनाक्रम?
कुछ दिनों पहले तमिलनाडु की एक यूनिवर्सिटी की छात्रा के साथ किसी व्यक्ति ने रेप किया था। जिस व्यक्ति ने दुष्कर्म किया वह व्यक्ति DMK पार्टी का कार्यकर्ता है या फिर उसे पार्टी के लिए काम करता है। ऐसा कुछ सूत्र और सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला है। इस बात से दुखी होकर, पीड़ित होकर और भावुक होकर अन्नामलाई ने कहा कि मैं खुद को इस बात की सजा दूंगा अगर हमारी सरकार होती तो इस तरह राज्य में कानून व्यवस्था की बदहाली नहीं होती।
जब से जयललिता और करुणानिधि का अंत हुआ है तभी से तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े अनिश्चितता की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
ஜனநாயக முறையில் போராடுவதற்கு அனுமதி இல்லை.
— K.Annamalai (@annamalai_k) December 26, 2024
மக்கள் கோவத்தை திசைதிருப்ப ஊடகங்கள் மூலமாக திட்டமிட்டு பரப்பப்படும் பொய் செய்தி.
சாமானிய மக்களின் குரலை இப்படி நசுக்கினால், என்ன செய்ய முதல்வர் @mkstalin அவர்களே? #ShameOnYouStalin pic.twitter.com/sOACOWhEDk
आज तमिलनाडु में विपक्ष के पास एक बहुत बड़े नेता की नितांत कमी है। एक ऐसा चेहरा विपक्ष में नहीं है जो डीएमके के सामने खड़ा हो सके और यह कह सके कि हां मैं तुम्हें रोकने की कोशिश करने वाला हूं।
लेकिन भारतीय जनता पार्टी के तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष के.अन्नामलाई तमिलनाडु के विपक्ष की आवाज बनते हुए नजर आ रहे हैं। जिसे देख पूरा तमिलनाडु विपक्ष गहरे संकट में फंसा है और सोच रहा है यदि अन्नामलाई को जल्दी नहीं निकला तो यह पूरे तमिलनाडु में छा जाएगा।
अन्नामलाई ने रेप पीड़िता मामले में जिस तरह अपना आक्रामक तेवर दिखाया है। ये एक बात स्पष्ट करता है कि अब बीजेपी और के.अन्नामलाई तमिलनाडु की और खासकर दक्षिण भारत की राजनीति में बड़ा तहलका मचाने वाले है। इस तरह का घटनाक्रम अपने आप में चौकाने वाला है।
कहां गए थे कि अन्नामलाई?
अन्नामलाई तीन महीने विदेश में रहकर लौटे हैं और तीन महीने तक वह जो लीडरशिप स्किल्स है इसकी किसी वर्कशॉप में किसी सेमिनार में भाग लेने के लिए गए थे लोकसभा चुनाव के एक दो महीने के बाद ही वह चले गए थे और अभी हाल ही में लौट कर आए और अन्नामलाई लौटकर आए हैं तो उन्होंने आते ही सबसे पहले एक बड़ा बयान दिया था के 2026 में जब तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होंगे तो उस समय भारतीय जनता पार्टी जयललिता की पार्टी यानी कि AIADMK के के साथ समझौता कर सकती है।
हमारे सोशल मीडिया अकाउंट के सबसे महत्वपूर्ण अंग यूट्यूब चैनल को जरूर सब्सक्राइब करें।
2026 दूर है अभी लोकसभा चुनाव के समय ही जयललिता की पार्टी से उनका संपर्क टूटा था और अन्नामलाई के कहने पर ही भारतीय जनता पार्टी ने यह संबंध विच्छेद किया था।
उसके बावजूद भी अन्नामलाई ने बाहर से आकर एकदम से यह बयान दिया इस पर प्रतिक्रिया भी आई जयललिता की पार्टी की भी प्रतिक्रिया आई लेकिन पार्टी के दोनों धड़ों के नेता :
- ओ. पनीर सेलवम
- ई. पलानी स्वामी
इन दोनों ने भाजपा और AIADMK दोनों का एलाइंस यानी कि गठबंधन होने की संभावना को सिरे से नकार दिया। हालांकि राजनीति में कोई भी परमानेंट दुश्मन या फिर परमानेंट दोस्त नहीं होता राजनीति में कुछ भी संभव है।
किस मामले ने AIADMK और DMK की लगाई लंका:
2 दिन पहले तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष अन्नामलाई ने
एक बड़ी घोषणा कर दी। डीएमके की सरकार को जब तक नहीं हटा दूंगा। तब तक पैरों में जूता नहीं पहनूंगा और और परसों के दिन उन्होंने कहा था की कि मैं खुद को छह कोड़े लगाऊंगा।
अन्नामलाई की राजनीति में एंट्री कैसे हुई?
अन्नामलाई एक आईपीएस अफसर थे। नौकरी छोड़कर राजनीति में आने वाला व्यक्ति वह इस तरह की बात करें अगर केजरीवाल, लालू प्रसाद यादव, राहुल गांधी जैसा कोई व्यक्ति इस तरह की बात करता तो कहा जाता कि पाखंड है लेकिन अन्नामलाई जैसा आदमी वोह अगर कर रहा है दोस्तों तो फिर इस बात को आप इसकी बात की गंभीरता को समझिए और इसके मैसेज को समझिए।